झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) हर साल की तरह इस साल भी कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहा है। जिन छात्रों ने 2025 में दसवीं की परीक्षा दी है, उनके लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण समय है। आइए जानते हैं कि झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा, कैसे चेक करें, और किन-किन तरीकों से आप अपना परिणाम देख सकते हैं।
झारखंड 10वीं रिजल्ट 2025 कब आएगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि मई 2025 के पहले सप्ताह में रिजल्ट घोषित किया जाएगा। हालांकि, झारखंड बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक रूप से परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि समय पर रिजल्ट की सूचना मिल सके।
झारखंड 10th का रिजल्ट कैसे चेक करें? jharkhand board 10th ka result kaise check kare
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कई तरीकों से अपना परिणाम देख सकते हैं। नीचे स्टेप बाय स्टेप एक प्रक्रिया दी गई है:
- आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सबसे पहले jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर "JAC 10th Result 2025" का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा। आप चाहें तो उसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
रिजल्ट से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें
इस वर्ष झारखंड बोर्ड की दसवीं परीक्षा 11 फरवरी 2025 से 8 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थी।जिसमे की कुल परीक्षार्थी की संख्या लगभग 4.5 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे।बात करें पासिंग क्राइटेरिया की तो छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने अंक, पास या फेल की स्थिति और कुल प्रतिशत की जांच कर सकते हैं। यदि किसी छात्र को अपने अंकों में संदेह होता है, तो वह री-चेकिंग या री-एवैल्यूएशन के लिए भी आवेदन कर सकता है।जो की रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड द्वारा फॉर्म भरवाए जाते हैं।
निष्कर्ष
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह समय धैर्य रखने का है। रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में आने की संभावना है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी तैयार रखें। साथ ही, रिजल्ट जारी होने के बाद जश्न मनाते समय अपने भविष्य की योजना बनाना न भूलें। सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ!
अगर आपके मन में इस जानकारी को लेकर कोई सवाल है तो आप हमें पूछ सकते हैं मैं उसका रिप्ला
ई जरूर दूंगा।
एक टिप्पणी भेजें