BPNL Vacancy 2025.कुल पदों की संख्या 12,981 ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी

 

BPNL Recruitment 2025

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) ने 2025 में बड़ी संख्या में भर्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत कुल 12,981 पद भरे जाएंगे। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 मई 2025 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।इस आर्टिकल में आपको भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) भर्ती के बारे में लगभग सारी जानकारी दी गई है।

BPNL Recruitment 2025

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL)के द्वारा यह भर्ती कुल 12981 पदों पर निकाला गया है जो की अलग अलग पदों पर भर्तियां की जाएगी इसलिए इसमें अलग अलग योग्यता भी मांगी गई है।जिसकी जानकारी आपको इस आर्टिकल में नीचे मिलने वाला है ।आपके जानकारी के लिए बता दूं की BPNL के द्वारा इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है जिसे आप इसके ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड करके वहां से और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हो।BPNLभर्ती विवरण कुछ इस प्रकार से है।इस बार BPNL ने विभिन्न पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं, जिनमें शामिल हैं:मुख्य परियोजना अधिकारी (Chief Project Officer): 44 पद
जिला विस्तार अधिकारी (District Extension Officer): 440 पद
तहसील विकास अधिकारी (Tehsil Development Officer): 2,121 पद
पंचायत पशु सेवक (Panchayat Pashu Sevak): 10,376 पद


शैक्षणिक योग्यता(Eligibility)

BPNL भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों के पास निम्न में से कोई योग्यता होनी चाहिए:10वीं, 12वीं पास,किसी भी विषय में स्नातक डिग्री,CA, CS, MBA/PGDM, Msc , ME/Mtech, MVSC जैसी उच्च डिग्रियाँ (संबंधित क्षेत्रों में)
(बाकी योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।)


आयु सीमा(Age Limit)
पदों के अनुसार आयु सीमा अलग अलग निर्धारित की गई है:
मुख्य परियोजना अधिकारी: 40 से 65 वर्ष
जिला विस्तार अधिकारी: 25 से 40 वर्ष
तहसील विकास अधिकारी: 21 से 40 वर्ष
पंचायत पशु सेवक: 18 से 40 वर्ष


आवेदन शुल्क(Application fee)
हर पद के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है जैसे की आप नीचे देख सकते हैं।
मुख्य परियोजना अधिकारी: ₹1534/-
जिला विस्तार अधिकारी: ₹1180/-
तहसील विकास अधिकारी: ₹944/-
पंचायत पशु सेवक: ₹708/-
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।


वेतनमान(Salary)
BPNL द्वारा इस भर्ती में सैलरी के बारे में कुछ इस प्रकार से जानकारी दी गई है।
मुख्य परियोजना अधिकारी: ₹75,000 प्रति माह
जिला विस्तार अधिकारी: ₹50,000 प्रति माह
तहसील विकास अधिकारी: ₹40,000 प्रति माह
पंचायत पशु सेवक: ₹28,500 प्रति माह


महत्वपूर्ण तिथियाँ(Important Dates)
जैसे कि मैंने आपको ऊपर बताया इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुका है और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 11 मई 2025 (रात 12 बजे तक) रखा गया है।


ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।
आवेदन भरने से पहले पूरी भर्ती अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
सभी दस्तावेज़ों को सही तरीके से अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।


निष्कर्ष
यदि आप पशुपालन क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो BPNL भर्ती 2025 आपके लिए बेहतरीन अवसर है। सही योग्यता और समय पर आवेदन कर आप इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और सभी निर्देशों का पालन करें।

Post a Comment

और नया पुराने
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now